- Hindi News
- National
- जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करती लड़कियों को सांप की तरह डंस कर वापस गड्ढे में गिरा देते हैं लोग
जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करती लड़कियों को सांप की तरह डंस कर वापस गड्ढे में गिरा देते हैं लोग
आज की महिलाएं जब हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं न सिर्फ उनको कड़ी टक्कर दे रहीं, बल्कि कई जगहों पर तो उनसे बेहतर भी साबित हो रही हैं, ऐसे में आज भी इनसे जुड़ी एक बड़ी समस्या है, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और वह है लड़कियों और महिलाओं के साथ ईव-टीजिंग, छेड़छाड़ और रेप की घटनाएं। समाज में अबतक कितना कुछ बदल गया लेकिन नहीं बदली, तो सिर्फ महिलाओं को लेकर पुरूषों की मानसिकता। ऐसी मानसिकता वाले लोग ऐसे होते हैं जो सांप सीढ़ी के खेलवाले सांप की तरह लड़कियों को डसते हैं और वापस वहीं पहुंचा देते हैं जहां से शुरूआत की थी। ऐसी ही समस्याओं के खिलाफ रांची वीमेंस कॉलेज में 13 अप्रैल को सड़क उत्पीड़न विरोधी अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम हर साल अप्रैल में एक हफ्ते तक मनाया जाता है।
कानूनी सलाह दी और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई
कार्यक्रम कॉलेज के आर्ट्स ब्लॉक में आयोजित किया गया। यह इवेंट दो भागों बंटा हुआ था। पहले भाग में ओपन इवेंट हुआ और फिल्म स्क्रीनिंग की गई। स्टूडेंट्स को गेम तथा चिट्स के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी गई तथा सड़क पर हो रहे उत्पीड़न के बारे में बताया गया। लिंग आधारित उत्पीड़न चाहे वह सड़क हो या सार्वजनिक स्थान महिलाओं को अक्सर इसका सामना करना पड़ता है। खेल और वीडियो के माध्यम से लड़कियों को बताया गया कि किस प्रकार की समस्याओं से उनका हर रोज सामना होता है।