- Hindi News
- National
- छात्रों ने नाटक के माध्यम से बताया, देश के कानून का पालन करना है बहुत जरूरी
छात्रों ने नाटक के माध्यम से बताया, देश के कानून का पालन करना है बहुत जरूरी
डीपीएस रांची के प्राईमरी विंग के बच्चों ने डाॅ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया। बच्चों ने एक नाट्य मंचन करके दिखाया की कानून और संविधान का पालन करना हम सब के लिए कितना आवश्यक है। इस नाटक में उन्होंने संविधान के उन सुनहरे नियमों की चर्चा की जिसमें बताया गया कि हमारे नैतिक अधिकार किस प्रकार से हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। बच्चों ने घोषणापत्रों के द्वारा संविधान का महत्व बताया और मौलिक अधिकारों का उल्लेख किया।
Ambedkar Jayanti
डॉ राम सिंह ने कहा मेहनत से ही मिलती है सफलता
रांची |शुक्रवार को डीपीएस रांची के प्रिंसिपल डॉ राम सिंह ने एक इंटरेक्टिव सेशन आयोजित किया। डॉ सिंह उन स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे, जो कक्षा 11 में प्रवेश के लिए परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा का यह चरण बहुत महत्वपूर्ण है। उद्देश्य और लक्ष्य के बीच अंतर समझाया। कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और सफलता निश्चित रूप से इसके माध्यम से ही जीवन में आती है।