- Hindi News
- National
- बच्चों ने अंबेडकर पर नाटक की दी प्रस्तुति, रंगारंग कार्यक्रम के साथ सेलिब्रेट की बैशाखी
बच्चों ने अंबेडकर पर नाटक की दी प्रस्तुति, रंगारंग कार्यक्रम के साथ सेलिब्रेट की बैशाखी
डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की जयंती के साथ ही वैशाखी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अंबेडकर जी के जीवन से जुड़ी एक लघुनाटिका तथा वैशाखी के उपलक्ष्य में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक एम के सिन्हा जी ने कहा कि स्वतंत्रता, समता एवं भाईचारा जीवन का मूल मंत्र है, जिसे डॉ भीमराव अम्बेडकर समाज में लाना चाहते थे। साथ ही कहा कि वैशाखी का पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत है जिस पर हरेक भारतीय को गर्व है। नई फसल के आगमन की खुशी में यह पर्व मानते हैं, जो हमें संदेश देता है की नूतनता ही जीवन है।
बैशाखी सेलिब्रेशन
बैशाखी पर्व के अवसर पर पंजाबी डांस की दी प्रस्तुति।