- Hindi News
- National
- ऑल इंडिया ईएसआईसी क्रिकेट में हेड क्वार्टर आैर फुटबॉल में चेन्नई का दबदबा
ऑल इंडिया ईएसआईसी क्रिकेट में हेड क्वार्टर आैर फुटबॉल में चेन्नई का दबदबा
बीआईटी मेसरा स्पोर्ट्स परिसर में आयोजित 11वें अखिल भारतीय कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय श्रमायुक्त भारत सरकार दुराई बुरु आैर चिकित्सा अधीक्षक अनीस सिंघल ने कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर सह क्षेत्रीय निदेशक सौमेंदू विश्वाश ने देशभर से आए हुए सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि झारखंड ईएसआईसी को इस वर्ष 11वीं अखिल भारतीय क्रीड़ा प्रतिस्पर्धा कराने का जिम्मा दिया। उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारी ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी उठाते हुए लोगों का सेवा का कार्य करते हैं। ऐसे में पांच दिनों तक के खेल में कर्मचारी जरूर इंन्जॉय किए होंगे।
जिसे ईएसआईसी झारखंड के सभी कर्मचारियों, पदाधिकारी आैर चिकित्सकों के पांच दिनों के कड़ी मेहनत से इस राष्ट्रीय खेल कार्यक्रम को सफल बनाया गया। समारोह का मंच संचालन निशांत कुमार, सीता कुमारी एवम संजू ने किया। समारोह में मुख्य रूप से विनय जायसवाल, डॉ अम्बिका सिंह, काकोली वविश्वास, अभिषेक मिश्रा, पूनम बाला के साथ ईएसआई के देशभर के कर्मचारियों आैर पदाधिकारी मौजूद थे।
खूबसूरत नृत्य ने सबका मन मोह लिया
मौके पर मुख्य अतिथि अनीस सिंघल को बैडमिंटन रैकेट देकर सम्मानित किया गया। लेकिन समापन में कृष्णकली ने चार चांद लगा दिया। वन्दे मातरम के गीत पर कृष्णकली ने खूबसूरत नृत्य कर समारोह का शुरुआत किया । जिसके बाद विभिन्न खेलो में विजेता, उप विजेता को श्रीमती काकोली विसवास, डॉ अनीस सिंघल, डॉ एस के मुर्मू ,डॉ अशोक कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
परिणाम इस प्रकार है
क्रिकेट : चैंपियन हेड क्वार्टर, रनर-अप आरओ दिल्ली, वालीबॉल विजेता चेन्नई, रनर-अप पंजाब, फुटबॉल चैंपियन चेन्नई, रनर-अप बंगाल। बैडमिंटन: महिला सिंगल्स विजेता डीएमडी ऑफिस, रनर-अप बिहार, डबल्स विजेता बंगलुरू, रनर-अप बिहार। पुरुष सिंगल्स विजेता ओडिशा, रनर-अप मुंबई, डबल्स विजेता बंगाल, रनर-अप आरओ दिल्ली। कैरम महिला विजेता आरओ दिल्ली, रनर-अप त्रिशूर, डबल्स विजेता आरओ दिल्ली , रनर-अप डीएमडी, पुरुष विजेता एमपी, रनर-अप एमपी, डबल्स विजेत मुंबई, रनर-अप आरओ दिल्ली। टीटी महिला विजेता बंगाल, रनर-अप बंगलुरू, डबल्स विजेता बंगाल, रनर-अप पुणे, पुरुष विजेता ओडिशा, रनर-अप गुजरात, डबल्स विजेता बंगाल, रनर-अप हेड क्वार्टर। चेस विजेता महिला आरओ कोलकाता, रनर-अप चेन्नई, पुरुष विजेता छत्तीसगढ़, रनर-अप डीएमडी।