पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे यूथ पारी आैर नौ रन से जीता मैच

रेलवे यूथ पारी आैर नौ रन से जीता मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | रेलवे यूथ की टीम ने गौरव सिंह मेमोरियल सुपर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में अंतिम दिन अरगोड़ा को एक पारी आैर नौ रनों से हराकर पूरे अंक हासिल किए। रेलवे की टीम ने अपनी पहली पारी में 8/227 रनों से आगे खेलना शुरू किया आैर 278 रन बनाकर 145 रनों का बढ़त हासिल किया। टीम के लिए रोहित गुरु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए। अरगोड़ा की टीम पहली पारी में 133 रन ही बना पाई थी। दूसरी पारी में भी अरगोड़ा ब्लू के बल्लेबाज चल नहीं सके आैर 22.5 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। संक्षिप्त स्कोर: अरगोड़ा पहली पारी 133 आैर दूसरी पारी: 136 (22.5), अमन 53, नागेंद्र 19 रन। आकाशदीप 20/4 आैर सूरज 28/2 विकेट। रेलवे पहली पारी: 278/10 (53), राजनदीप 84, अभिषेक 68, रोहित गुरु 61, आकाशदीप 22* रन। वसीम 41/4, तनवीर 44/4, सलाउद्दीन 64/2 विकेट।

खबरें और भी हैं...