14 को नेटबॉल क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल
रांची | नेटबॉल क्रिकेट फेडरेशन की ओर से 11वीं सीनियर नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 8 मई से बंगाल में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में झारखंड की भी टीम खेलेगी। झारखंड टीम गठन के लिए ट्रायल का आयोजन 14 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान धुर्वा में सुबह नौ बजे से रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हिमांशु शेखर से संपर्क किया जा सकता है।