कबड्डी रेफरी रिफ्रेशर कोर्स 15 से
रांची | रांची जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 15 से 19 अप्रैल एसएस हाई स्कूल गोंदलीपोखर मे रेफरी रिफ्रेशर कोर्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के लिए स्नातक या बीपीएड, एमपीएड, राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के बाद चयन कर जिला और प्रदेश स्तर के टूर्नामेंट में निर्णायक के रूप मे भेजा जाएगा। जानकारी के लिए परमेश्वर महतो, प्रवीण सिंह से संपर्क कर सकते हैं।