- Hindi News
- National
- इमा कप राष्ट्रीय आमंत्रण कराटे ूटूर्नामेंट में आज से 60 स्वर्ण के लिए लड़ेंगे खिलाड़ी
इमा कप राष्ट्रीय आमंत्रण कराटे ूटूर्नामेंट में आज से 60 स्वर्ण के लिए लड़ेंगे खिलाड़ी
रांची | हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 14 और 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले दूसरी इमा कप राष्ट्रीय आमंत्रण कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के अलग-अलग राज्य के खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं। इमा के तकनीकी निदेशक सह मुख्य आयोजक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि देश भर से 736 कराटेकार इस प्रतियोगिता मे 60 स्वर्ण पदक के लिए भिडेंगे। उद्घाटन 14 को दिन 1 बजे मुख्य अतिथि मंत्री सीपी सिंह आैर पूर्व उप महापौर अजय नाथ शाहदेव करेंगे।