- Hindi News
- National
- डोरंडा में भारी विरोध के बीच रोड नाली से दुकानदारों को हटाया, फल कपड़ा भी जब्त
डोरंडा में भारी विरोध के बीच रोड-नाली से दुकानदारों को हटाया, फल-कपड़ा भी जब्त
चुनाव समाप्त होते ही नगर निगम ने फुटपाथ दुकानदारों को हटाना शुरू कर दिया है। बुधवार को सिटी मैनेजर अंबुज कुमार के नेतृत्व में डोरंडा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। डोरंडा मार्केट, तुलसी चौक, झंडा चौक और युनूस चौक आदि क्षेत्रों में रोड और नाली पर ठेला-खोमचा वालों को को खदेड़ा गया।