आरयू : सिंडिकेट में आज 16 एजेंडों पर होगी चर्चा
रांची| आरयू में गुरुवार को सिंडिकेट की बैठक होगी। इसमें पीजी फिजिक्स के टॉपर को डॉ. सत्य मूर्ति प्रसाद और पीजी सोशल साइंस के टॉपर को डॉ. शाहदेव गोल्ड मेडल देने, जेपीएससी की अनुशंसा के आलोक में डॉ. विनोद प्रसाद वर्मा को तीन वर्ष के लिए ली-यन, डॉ. बीके सिन्हा धनबाद कॉलेज में प्राचार्य बनने के बाद तीन वर्ष के लिए ली-एन का प्रस्ताव, डॉ. शांति देवी को दिए गए एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी अवकाश को ली-एन के रूप में बदलने का प्रस्ताव, शिक्षक रंजू लाल की नियुक्ति तिथि में सुधार समेत 16 एजेंडों पर चर्चा होगी।