सेना भर्ती रैली... आखिरी दिन 399 अभ्यर्थियों का किया गया सेलेक्शन
रांची | मोरहाबादी में चल रही आर्मी भर्ती रैली का समापन बुधवार को हुआ। अंतिम दिन सोल्जर क्लर्क के लिए 1068, सोल्जर टेक्निकल के लिए 1746 व सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट के लिए 342 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। इसमें 399 चयनित हुए। इनमें क्लर्क के 122, टेक्निकल के 213 व नर्सिंग के 64 युवा शामिल हैं। रैली का निरीक्षण करने बिहार-झारखंड के डीडीजी आलोक चंद्रा भी पहुंचे थे। उन्होंने युवाओं को दलालों के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह दी।