छात्रों के लिए... लंदन के एक्सपर्ट ने अर्बन प्लानिंग कोर्स पर की बैठक
रांची | झारखंड अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में अर्बन प्लानिंग का कोर्स कराया जाना है। इस कोर्स की डिजायन करने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिनिस्टर लंदन के एक्सपर्ट ने बुधवार को नगर विकास विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एक्सपर्ट ने रांची समेत सभी शहरी निकायों की संरचना और काम करने के तरीके की जानकारी ली। योजनाओं के क्रियान्वयन में आनेवाली परेशानियों की जानकारी ली। एक्सपर्ट ने अर्बन ट्रैफिक मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, अर्बन प्लानिंग जैसे मुद्दों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।