पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धुर्वा में राजेंद्र भवन का उद््घाटन, इंडियन आइडल के भानु ने गीतों पर सबको झुमाया

धुर्वा में राजेंद्र भवन का उद््घाटन, इंडियन आइडल के भानु ने गीतों पर सबको झुमाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धुर्वा में मल्टीपरपस हॉल राजेंद्र भवन का बुधवार को उद्घाटन हुआ। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव ने उद्घाटन किया। विशेष अतिथि अशोक भगत, महानदी कोल फिल्ड लिमिटेड की निदेशक सीमा शर्मा और प्रो. जीडी पांडेय उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इंडियन आइडल- 4 के विजेता भानु प्रताप सिंह ने उड़ता पंजाब समेत अन्य गीतों पर लोगों को खूब झुमाया। उनका साथ दे रही थीं गायिका कंचन श्रीवास। लोगों ने देर रात तक गीत-संगीत का आनंद उठाया। इसके पहले द बेस इंटरप्राइजेज प्रोजेक्ट की ओर से एसके तिवारी ने कंपनी के प्रोफाइल की जानकारी दी। बताया कि लाेगों को एक ही स्थान पर अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए पांच एकड़ क्षेत्र में फैले इस राजेंद्र भवन का निर्माण कराया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर रामबोल कुंवर ने बताया कि बुकिंग गुरुवार से शुरु हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...