180 में 40 विद्यालयों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने की अनुशंसा
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (2017-18) के लिए जिला स्तर से 180 विद्यालयों का चयन किया गया था। इसमें से 40 श्रेष्ठ स्कूलों को राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अनुशंसा किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक विप्रा भाल की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया। इसके अलावा जिला द्वारा राज्य स्तर के लिए विभिन्न 4 श्रेणियों में चयनित 180 विद्यालयों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्कूली शिक्षा विभाग, पंचायती राज, नगर प्रशासन, पेयजल व स्वच्छता विभाग, यूनिसेफ, चिकित्सा परिवार कल्याण विभाग और दो शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में राज्य परियोजना निदेशक विप्रा भाल और अन्य पदाधिकारी।
जिला स्तर पर चयनित कैटेगरी वाइज स्कूल
प्रारंभिक विद्यालय (ग्रामीण) : 72
माध्यमिक विद्यालय (ग्रामीण) : 69
प्रारंभिक विद्यालय (शहरी) : 20
माध्यमिक विद्यालय (शहरी) : 19
राज्य स्तर पर चयनित कैटेगरी वाइज स्कूल
प्रारंभिक विद्यालय (ग्रामीण) : 15
माध्यमिक विद्यालय (ग्रामीण) : 15
प्रारंभिक विद्यालय (शहरी) : 05
माध्यमिक विद्यालय (शहरी) : 05
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में 30206 स्कूल शामिल हुए
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में राज्य के 30206 विद्यालय शामिल हुए। इसमें से 20343 ने अंतिम रूप से ऑनलाइन आवेदन किया। तीन या उससे अधिक ग्रेडिंग वाले 15112 विद्यालयों का जिला स्तरीय मूल्यांकन के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया। इसमें जिला स्तर पर राज्य भर से कुल 180 विद्यालयों का चयन किया गया। इन विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया गया। राज्य स्तरीय कमेटी ने जिला स्तर से चयनित विद्यालयों में 40 का चयन ग्रेडिंग के आधार पर किया गया।