सस्ता साड़ी केंद्र अब रात 8 बजे तक खुलेगा
रांची| महावीर चौक व नागा बाबा खटाल के बीच मैकी रोड स्थित सस्ता साड़ी केंद्र अब सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। गत मार्च में ही इस केंद्र की शुरुआत हुई थी। चैरिटी के मकसद से खुले इस केंद्र में लागत मूल्य में साड़ियां उपलब्ध हैं। लगन के मद्देनजर लेन-देन की साड़ियाें का अच्छा स्टॉक इस केंद्र में उपलब्ध है।