वीमेन इंपावरमेंट पर राज्य में बनेगी फिल्म घोघो रानी
रांची | झारखंड में वीमेन इंपावरमेंट पर एक नागपुरी फिल्म बनने जा रही है। नाम है घोघो रानी। बुधवार को इस फिल्म का मुहूर्त हुआ। यह अरुणिमा फिल्म क्रिएशन के तत्वावधान में बनेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड फिल्म निर्माता संघ के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने कहा कि हॉलीवुड और बॉलीवुड की तरह झॉलीवुड भी लोकप्रिय हो रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई फिल्में बन रही हैं। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर और राइटर मुन्नी पंकज के अलावा कोकिला दास, रक्षा, पूनम सिंह, उमा शंकर, सुनीता कुमारी और अशोक पाठक उपस्थित थे।