पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोनिया, सुषमा, शशि थरूर बने छात्रों ने देश के ज्वलंत मुद्दों पर की बहस

सोनिया, सुषमा, शशि थरूर बने छात्रों ने देश के ज्वलंत मुद्दों पर की बहस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली पब्लिक स्कूल के कैंपस में बुधवार को एक लोकसभा सत्र चला। स्टूडेंट्स सोनिया गांधी, शशि थरूर, महबूबा मुफ्ती, सुषमा स्वराज, अखिलेश यादव, प्रकाश जावड़ेकर सहित कई प्रमुख राजनेताओं की भूमिका में थे। इन्होंने आपस में देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर बहस की। मौका था स्कूल में चल रहे इंट्रा मॉडल यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस का। यह कार्यक्रम मंगलवार को शुरू हुआ था।

दूसरे दिन राम मंदिर के पुनर्निर्माण, भविष्य में रक्षा संकट, वैश्विक आतंकवाद जैसे मुद्दों पर बहस हुई। राम मंदिर के मुद्दे पर स्टूडेंट्स इस निष्कर्ष पर आए कि विवादित भूमि पर कोई निर्माण नहीं होना चाहिए। क्योंकि अगर उस भूमि पर निर्माण किया गया तो यह देश भर में समस्याएं ही लेकर आएगा।

वहीं फ्यूचरिस्टिक डिफेंस के संकट के विषय पर स्टूडेंट्स ने कहा कि भारत को खुद का ज्यादा सुरक्षित करने के लिए फ्रांस, रूस जैसे देशों से अत्याधुनिक हथियार खरीदने चाहिए। खुफिया विभागों को ज्यादा सक्रिय होना चाहिए।

बेस्ट परफॉर्मर्स को सम्मान

कार्यक्रम के अंत में स्टूडेंट्स ने कहा कि यह ऐसा मंच था जिससे उनमें आत्मविश्वास जगा। ऐसा माहौल मिला जिससे वे सामान्य स्कूली जीवन से बाहर आकर कुछ अलग कर सके। समापन समारोह में राजनेताओं की भूमिका निभाने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। प्रिंसिपल डॉ राम सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से स्टूडेंट्स का न सिर्फ मनोबल बढ़ता है बल्कि नए विचारों का भी जन्म होता है।

खबरें और भी हैं...