पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अटेंडेंस रेगुलर कराने और नंबर बढ़ाने के नाम पर वीमेंस कॉलेज की छात्रा से ठगे 86 हजार

अटेंडेंस रेगुलर कराने और नंबर बढ़ाने के नाम पर वीमेंस कॉलेज की छात्रा से ठगे 86 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | वीमेंस कॉलेज बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा विशाखा सिंह से अटेंडेंस रेगुलर कराने और नंबर बढ़ाने के एवज में कॉलेज के ही एक अस्थायी चपरासी संजय कुमार पर 86700 रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, विशाखा सिंह ने बताया है कि एक लड़के ने संजय कुमार से उसकी मुलाकात कराई थी। उसने कहा था कि कॉलेज के किसी भी काम या नंबर बढ़ाने के लिए वह उससे संपर्क कर सकती है। बीसीए प्रथम वर्ष में जब विशाखा का अटेंडेंस कम हो गया तो उसने संजय कुमार से संपर्क किया। संजय कुमार ने विशाखा से अटेंडेंस रेगुलर कराने और नंबर बढ़ाने की एवज में ₹20,000 ठगे। इससे काम नहीं हुआ तो विशाखा ने ₹60 हजार के सोने की चेन भी उसे दे दिया।

खबरें और भी हैं...