पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देश में दुष्कर्म के खिलाफ महिला कांग्रेस ने राजभवन के समक्ष दिया धरना

देश में दुष्कर्म के खिलाफ महिला कांग्रेस ने राजभवन के समक्ष दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने देश में नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहे गैंग रेप एवं हत्या के विरोध में मंगलवार को काला दिवस के रूप में मनाते हुए राजभवन के समक्ष धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा कि देश में हर दिन लगभग 3 दुषकर्म के बाद हत्या होती है और ऐसी कई घटनाएं होती है जो सुर्खियों में नहीं आ पाती है। भाजपा सरकार में देश मे ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व में रांची महानगर अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह ने किया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रभा देवी, आशा देवी, पार्वती सिंह, राधा देवी, संगीता टोप्पो, दिप्ती बथवाल, संगीता देवी, सुनीता देवी, रेशमा ख़ातून, अनिमा खातून, कलावती देवी, शान्ति देवी, गीता देवी, निशा कुमारी, राखी कौर, मंदिरा मजुमदार एवं मीरा देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...