पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमित खरे स्टेट कन्वर्जेंस कमेटी के अध्यक्ष बने

अमित खरे स्टेट कन्वर्जेंस कमेटी के अध्यक्ष बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विकास आयुक्त अमित खरे को स्टेट कन्वर्जेंस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत राष्ट्रीय पोषण मिशन के कार्यान्वयन के लिए एक उच्च स्तरीय स्टेट कन्वर्जेंस कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी विभिन्न जिलों से प्राप्त होने वाले जिला योजना की समीक्षा करेगी। साथ ही स्टेट कन्वर्जेंस प्लान तैयार करेगी। यह कमेटी इसके तहत मिलने वाली राशि के आवंटन के लिए गाइडलाइंस भी बनाएगी।

मालूम हो कि विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित खरे 11 मई तक उपार्जित अवकाश पर हैं। अपर मुख्य सचिव( वित्त) सुखदेव सिंह विकास आयुक्त के प्रभार में हैं।

खबरें और भी हैं...