रांची | कोकर हनुमान मंदिर धर्मकांटा के पास एक ट्रक
रांची | कोकर हनुमान मंदिर धर्मकांटा के पास एक ट्रक चालक ने एक घर के सामने अपनी गाड़ी क्या खड़ी कर दी, घर के मालिक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसमें ट्रक चालक घायल हो गया। घायल ट्रक चालक हरेंद्र सिंह यूपी का रहने वाला है। हरेंद्र सिंह ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, हरेंद्र सिंह ने राधाकांत सिंह के घर के सामने कुछ देर के लिए अपनी ट्रक खड़ा की थी। राधाकांत सिंह घर से निकले और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर दी।