पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रांची विवि के पीजी फिजिक्स के टॉपर को मिलेगा गोल्ड

रांची विवि के पीजी फिजिक्स के टॉपर को मिलेगा गोल्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर फिजिक्स और सोशल साइंस में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। अब पीजी फिजिक्स और पीजी सोशल साइंस के टॉपर को दो-दो गोल्ड मेडल मिलेगा। क्योंकि टॉपर को एक-एक गोल्ड मेडल दीक्षांत समारोह में देने की परंपरा है। वहीं एक-एक गोल्ड दो लोगों के नाम पर दिया जाएगा। इससे छात्रों के बीच पढ़ाई को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। पीजी फिजिक्स के टॉपर को डॉ. सत्य मूर्ति प्रसाद गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसी प्रकार डॉ. एलसीसीएन शाहदेव गोल्ड मेडल पीजी सोशल साइंस के टॉपर को दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आरयू प्रशासन द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। गुरुवार को वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक होगी।

इन एजेंडों को भी मिलेगी स्वीकृति

जेपीएससी की अनुशंसा के आलोक में डॉ. विनोद प्रसाद वर्मा को तीन वर्ष के लिए लिएन।

डॉ. बीके सिन्हा के धनबाद कॉलेज में प्राचार्य बनने के बाद तीन वर्ष के लिए लिएन का प्रस्ताव।

डॉ. शांति देवी को दिए गए एक्सट्रा ऑर्डिनरी अवकाश को लिएन के रूप में बदलने का प्रस्ताव।

मांडर कॉलेज की शिक्षक रंजू लाल की नियुक्ति तिथि में सुधार का प्रस्ताव।

संत जेवियर्स कॉलेज की गवर्निंग बॉडी में लिए गए निर्णय की स्वीकृति।

खबरें और भी हैं...