जेके इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सीखे आग बुझाने के तरीके
रांची | जेके इंटरनेशनल स्कूल में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को आग से बचने और फंसे लोगों को बचाने के गुर बताए। विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और 9वीं व दसवीं के विद्यार्थियों ने अग्नि से बचाव का प्रशिक्षण लिया। अग्निशमनालय प्रभारी शैलेंद्र कुमार प्रधान अग्नि चालक तिपांदर तिर्की आदि की देखरेख में छात्रों ने अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करना सीखा। मौके पर प्राचार्य राम एकबाल सिंह ने भी अग्निशमन यंत्र से आग बुझाकर स्टूडेंट्स को दिखाया।