- Hindi News
- National
- अंतरराष्ट्रीय संबंध, कूटनीति और संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे पर स्टूडेंट्स ले रहे जानकारी
अंतरराष्ट्रीय संबंध, कूटनीति और संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे पर स्टूडेंट्स ले रहे जानकारी
डीपीएस रांची में 17 अप्रैल को इंट्रा मॉडल इंट्रा मॉडल यूनाइटेड नेशंस कांफ्रेंस शुरू हुआ। स्कूल में इस सम्मेलन का आयोजन अपने आप में एक अनोखा प्रयास है, जिससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होगा। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अतुल भदौरिया ने किया, जो वर्तमान में रांची के दीपाटोली में अार्टिलरी ब्रिगेड की कमान संभल रहे हैं। कांफ्रेंस का उद्देश्य वर्तमान घटनाओं, अंतरराष्ट्रीय संबंध, कूटनीति और संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे के विषयों के बारे में प्रतिभागियों को शिक्षित करना है। इसका उद्देश्य छात्रों के मुक्त भाषण को बढ़ावा देना है, जिससे वे खुलकर अपने भावों व विचारों को अभिव्यक्त कर सकें।
आमंत्रित गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल प्रिंसिपल डॉ. राम सिंह ने कहा कि निस्संदेह इस तरह का आयोजन शिक्षाप्रद है। ऐसे सम्मेलन में हिस्सा लेकर विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल जैसे गुणों का विकास होता है। ब्रिगेडियर अतुल भदौरिया ने इस तरह के कार्यक्रम शुरू करने पर प्रिंसिपल डॉ. राम सिंह को बधाई दी और सराहना की।
स्टूडेंट्स को संबोधित करते ब्रिगेडियर भदौरिया व चर्चा में भाग लेते विद्यार्थी।
आज भी जारी रहेगी कांफ्रेंस
सम्मेलन में डीपीएस रांची के विद्यार्थी शामिल हुए, जो विभिन्न समितियों में विभाजित हैं। ये समितियां हैं लोकसभा, द स्टेक होल्डर्स मीट, संयुक्त राष्ट्र महासभा, फ्यूचरिस्टिक संकट समिति और अंतरराष्ट्रीय प्रेस। प्रत्येक समिति के छात्र निर्धारित विषयों पर चर्चा करेंगे, जो कि उनके भाषण कौशल का विकास करेगा और उनमें आत्मविश्वास पैदा करेगा। प्रत्येक समिति को व्यक्तिगत न्यायाधीशों को सौंपा गया है, जो चर्चा की कार्यवाही के साथ आगे बढ़ेंगे। यह डिबेट 18 अप्रैल को भी जारी रहेगा, जो विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है। छात्रों ने इस इवेंट के पहले दिन का खूब आनंद लिया और प्रतिक्रिया दी कि सम्मेलन ने उन्हें कई तरह से मदद की, उनके आत्मविश्वास स्तर बढ़ाया और उनके में ज्ञान भी वृद्धि हुई।