पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूनिवर्सिटी में कांट्रैक्ट और परमानेंट शिक्षकों की नियुक्ति की स्थिति बताएं

यूनिवर्सिटी में कांट्रैक्ट और परमानेंट शिक्षकों की नियुक्ति की स्थिति बताएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को राजभवन में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक करेंगी। इसमें सभी विवि के कुलपतियों को कांट्रेक्ट पर शिक्षकों की नियुक्ति व झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट साथ लाने के लिए कहा गया है। पिछले डेढ़ वर्ष से प्रत्येक बार कुलपतियों के साथ हुई बैठक में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर गवर्नर द्वारा शीघ्र नियुक्ति का निर्देश दिया जाता है। लेकिन आज तक असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इधर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी और रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा एजेंडा का जवाब तैयार कर लिया गया है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और रांची यूनिवर्सिटी ने एजेंडे के जवाब तैयार कर लिये

जॉब ओरिएंटेड कितने कोर्स की हो रही पढ़ाई

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों ने पूछा है कि जॉब ओरिएंटेड कितने कोर्स की पढ़ाई हो रही है। इसका विस्तृत प्रतिवेदन साथ लाने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायण परिषद (नैक) से कितने कॉलेजों का मूल्यांकन कराया गया है। सेल्फ फाइनेंस कोर्स में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए ड्रेस कोड लागू है या नहीं, इस पर रिपोर्ट मांगी गई है। कैंपस में डिजिटलाइजेशन और वाई-फाई की अद्यतन स्थिति पर भी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

इन एजेंडों पर भी विवि से मांगा गया है प्रतिवेदन

एकेडमिक कैलेंडर का अनुपालन किया जा रहा है? बताते चलें कि रांची विवि में सेशन लेट चल रहा है।

एसीपी व एमएसीपी का लाभ कर्मचारियों को मिल रहा है? अभी तक कर्मचारियों को लाभ नहीं मिला है।

बॉयोमीट्रिक्स अटेंडेंस बन रहा है? विवि शिक्षकों ने बॉयोमीट्रिक्स अटेंडेंट बनाने से इनकार कर दिया है।

एजी ऑडिट की अद्यतन स्थिति क्या है? रांची विवि का इंटरनल ऑडिट नहीं होता है।

अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के लिए नई पॉलिसी बनी या नहीं? नई पॉलिसी अभी तक नहीं बनी है।

फिफ्थ व सिक्स वेतनमान का एरियर बंटा या नहीं? राशि निर्गत होने के बाद भी अब तक शिक्षकों को मिला नहीं है।

शिक्षकों को लंबित प्रमोशन मिल रहा है? विवि शिक्षकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का कार्य कैसा चल रहा है? एक माह से एनएसएस यूनिवर्सिटी कोऑर्डिनेटर का पद रिक्त है।

खबरें और भी हैं...