पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहरी निकाय के स्टाफ को ट्रेनिंग देंगे लंदन के एक्सपर्ट

शहरी निकाय के स्टाफ को ट्रेनिंग देंगे लंदन के एक्सपर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची सहित राज्य के सभी शहरी निकायों में कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मचारियों को लंदन के एक्सपर्ट ट्रेनिंग देंगे। शहर की आधारभूत संरचना के निर्माण, उसकी प्लानिंग, वर्किंग एक्टिविटी और मॉनिटरिंग करने का तरीका सिखाया जाएगा। झारखंड अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (जुपमी) में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए जुपमी और यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट मिनिस्टर के बीच जल्द ही करार होगा। यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट कोर्स की कार्य योजना बनाने के लिए रांची पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने जुपमी के कांसेप्ट और उद्देश्य से उन्हें अवगत कराया। एक्सपर्ट की टीम ने कचहरी स्थित जुडको के कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहरी विकास योजनाओं की जानकारी ली। मौके पर सूडा निदेशक राजेश शर्मा, नगर आयुक्त डॉ. शांतनु अग्रहरि, वेस्टमिनिस्टर बिजनेस स्कूल लंदन के इंटरनेशनल डायरेक्टर जॉन पिक, बिल एरिक्शन, रिपिन कारला, एडवाइजर अरविंद सिन्हा आदि मौजूद थे।

यूनिवर्सिटी ऑफ मिनिस्टर लंदन की टीम ने विकास योजनाओं की ली जानकारी

खबरें और भी हैं...