पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूचना भवन में फिल्म ‘ओथेलो ऑफ मैक्लुस्कीगंज’ का मुहूर्त

सूचना भवन में फिल्म ‘ओथेलो ऑफ मैक्लुस्कीगंज’ का मुहूर्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंड में फिल्म बनाने के लिहाज से नेचुरल सीन की भरमार है। यही वजह है कि झारखंड फिल्म निर्माताओं की पसंद बनता जा रहा है। वहीं झारखंड में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने फिल्म नीति भी बनाई है, जिसका असर अब दिखने लगा है। वी स्क्वायर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म ‘ओथेलो ऑफ मैक्लुस्कीगंज’ का मुहूर्त सूचना भवन में हुआ। फिल्म का मुहूर्त पद्मश्री मुकुंद नायक और फिल्म के राइटर, डायरेक्टर और एक्टर इश्तयाक खान ने क्लैप कर किया। मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट, प्रोड्यूसर और झारखंड के एक्टर उपस्थित थे। इनमें संजय मिश्रा, इप्सिता चक्रवर्ती, टीना भाटिया, विश्वनाथ चटर्जी, आशीष शुक्ल, विक्रम कोचर, ऋषि प्रकाश मिश्रा, विकास वशिष्ठ (प्रोड्यूसर), विपुल गुप्ता (प्रोड्यूसर) सहित कलाकारों में झारखंड के सुकुमार मुखर्जी, दीपक लोहरा, मोनिका मुंडू और मोनिता शर्मा सिन्हा शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...