- Hindi News
- National
- हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम में 100 से अधिक लोगों की रक्त व अन्य जांच की गई
हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम में 100 से अधिक लोगों की रक्त व अन्य जांच की गई
रांची | कुसई कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक लोगों की रक्त एवं अन्य जांच नि:शुल्क की गई। न्यूरो सर्जन डॉ. तरुण अडूकिया ने विभिन्न तरह के रोग और उनसे बचाव के उपाय बताए। बीमार लोगों को परामर्श भी दिए। कार्यक्रम के आयोजन में सोसाइटी के संरक्षक सह सीएम के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, विद्युत महाप्रबंधक राजकुमार अग्रवाल, धनेश झा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुनील वर्णवाल ने कहा कि 29 अप्रैल को लगाए जाने वाले रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा लें।