श्रीलक्ष्मी-नारायण महायज्ञ सह गौ कथा 20 से, सीएम को दिया न्यौता
रांची | मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर के नेतृत्व में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह गौ कथा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की और उन्हें 20 अप्रैल से आरंभ हो रहे श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह गौ-कथा में आने को आमंत्रित किया। सीएम ने उनका आमंत्रण स्वीकार करते हुए महायज्ञ में आने का आश्वासन दिया है। प्रखंड के सोसई आश्रम मैदान में यह यज्ञ सात दिन तक चलेगा।