- Hindi News
- National
- यंग साइंटिस्ट टैलेंट टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स किए गए पुरस्कृत
यंग साइंटिस्ट टैलेंट टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स किए गए पुरस्कृत
रांची | श्री चैतन्या संस्थान, क्लब रोड में रविवार को प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें यंग साइंटिस्ट टैलेंट टेस्ट-2018 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। डीपीएस रांची के स्पंदन मित्रा को फर्स्ट प्राइज के रूप में लैपटॉप दिया गया। वहीं सेकेंड स्थान पर क्राउन पब्लिक स्कूल की स्मृति कुमारी शाह को डेस्कटॉप मिला। इसी प्रकार डीपीएस रांची के पांडेय शौर्य प्रसाद को तृतीय पुरस्कार में मोबाइल दिया गया। वहीं उर्सुलाइन कान्वेंट की राजश्री शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर की तनु, लाला लाजपत राय स्कूल के प्रिंस कुमार और डीपीएस रांची के संजीव मल्लिक को मोबाइल देकर सम्मानित किया गया।