पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशांत को लाल बहादुर शास्त्री साहित्य रत्न व डॉ. गीता सिन्हा को रचना स्वर्ण प्रतिभा सम्मान

प्रशांत को लाल बहादुर शास्त्री साहित्य रत्न व डॉ. गीता सिन्हा को रचना स्वर्ण प्रतिभा सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच के उपाध्यक्ष और व्यंग्यकार प्रशांत करण को लाल बहादुर शास्त्री साहित्य र| पुरस्कार और डॉ. गीता सिन्हा गीतांजलि को रचना स्वर्ण प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इन्हें इस सम्मान से दिल्ली की संस्था मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच ने नवाजा है। वहीं बंगलुरू की संस्था भारतीय साहित्य संस्कृति महाकुंभ ने जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव निरंकुश, प्रशांत करण, नसीर अफसर, विनय सरावगी, डॉ. गीता सिन्हा गीतांजलि और कुमारी सुमन को कलमजीवी सम्मान, उर्दू अदबी अवार्ड और साहित्यसेवी सम्मान से सम्मानित किया है। इन दोनों संस्थाओं के सहयोग से सम्मान समारोह रविवार को झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच ने दिगंबर जैन भवन हरमू रोड में आयोजित किया था। रचनाकारों को सम्मान स्वरूप मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र दिए गए।

सम्मान से मान बढ़ता है, नए रचनाकार प्रेरित होते हैं : प्रसाद

मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी आरआर प्रसाद ने कहा कि सम्मान से कवि-लेखकों का मान बढ़ता ही है, नए रचनाकारों को प्रेरणा भी मिलती है। साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जाने के लिए उन्होंने मंच के प्रयासों की प्रशंसा भी की। मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच के संयोजक सुधीर सिंह सुधाकर ने कहा कि रचनाकार का नाम बताए बिना वे ह्वाट्सएप ग्रुप पर हजारों लोगों से उनकी पसंद और नापसंद पूछते हैं। वोटिंग के आधार पर सम्मान का निर्णय होता है।

खबरें और भी हैं...