आरके एकेडमी में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चे पुरस्कृत
रांची | सामलौंग में आरके अकादमी में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 40 से अधिक बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता को दो भागों में बाटा गया था, जिसमें 4 से 10 वर्ष उम्र के बच्चे और 11 से ऊपर के बच्चों को जूनियर और सीनियर वर्ग में रखा गया। डायरेक्टर ऋतु सिन्हा ने बताया कि सभी बच्चों ने बहुत अच्छी पेंटिंग की और सभी को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में ऋचा, वैशाखी और मंजूषा का सहयोग रहा।