पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूनिवर्सिटी शिक्षकों को 7वां वेतनमान दे सरकार : महासंघ

यूनिवर्सिटी शिक्षकों को 7वां वेतनमान दे सरकार : महासंघ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा संवर्ग) की बैठक डॉ. अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें यूनिवर्सिटी शिक्षकों ने कहा कि वर्ष 2008 के शिक्षकों को एरियर मद की राशि नहीं भेजी गई है। इससे शिक्षकों में निराशा है। समान कार्य करने वाले शिक्षकों को समान सुविधा मिलनी ही चाहिए। सरकार विवि शिक्षकों के लिए सातवां वेतनमान लागू करे। सदस्यता अभियान 24 अप्रैल से संचालित करने पर बैठक में सहमति बनी। 23 अप्रैल को शाश्वत जीवन मूल्य विषय पर सेमिनार होगा। बैठक में डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. सुनीता कुमारी गुप्ता, डॉ. नम्रता सिन्हा ने भी विचार रखे।

खबरें और भी हैं...