पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाजुटान को सफल बनाने में जुटा झारखंड कुर्मी संघर्ष मोर्चा

महाजुटान को सफल बनाने में जुटा झारखंड कुर्मी संघर्ष मोर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अनगड़ा/नामकुम

झारखंड कुर्मी संघर्ष मोर्चा ने रविवार को चिलदाग स्कूल मैदान में कुर्मी सम्मेलन करके 29 अप्रैल को मोहराबादी मैदान में होनेवाले कुर्मी महाजुटान को सफल बनाने की रणनीति बनाई। मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो, विशिष्ट अतिथि रांची विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी, कुर्मी विकास मोर्चा के केंद्रीय सचिव रामपोदो महतो व कुर्मी महासभा के प्रदेश महासचिव कारीनाथ महतो थे।

लालचंद महतो ने समाज के लोगों से अपने हक के लिए अधिक से अधिक संख्या में महाजुटान रैली में शामिल होने की अपील की। डॉ. चौधरी ने एकजुटता दिखाने को कहा। रामपोदो महतो ने कहा कि 23 अप्रैल की झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए राज्य के सभी कुर्मी सांसद, विधायक व मुखिया आदि बड़ी संख्या में सड़क पर उतरें। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य संयोजक दुर्गा महतो ने की, जबकि संचालन बृजलाल महतो ने किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र महतो, दिलेश्वर महतो, मोहन महतो, संतोष महतो, रीता देवी, मनेश महतो, रामनाथ महतो, सरोज देवी, विमला देवी, शीला देवी, बंदीराम महतो, विष्णु महतो, जगरनाथ महतो, बेनी महतो, महावीर महतो, मुकेश महतो, आतिश महतो, रामेश्वर महतो, मुल्लू महतो, सकलनाथ महतो, धनेश्वर महतो, किशुन महतो आदि उपस्थित थे। उधर, टाटीसिलवे के सिलवे पंचायत में कुर्मी संघ की आमसभा हुई। इसमें भी महाजुटान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालचंद महतो थे। बैठक की अध्यक्षता मदन महतो ने की व संचालन युवा नेता मनेश महतो ने किया। मौके पर देवीशंकर, राजेन्द्र, मन्नू, मनसा आदि थे।

महाजुटान व झारखंड बंद को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करते कुर्मी समाज के नेता।

खबरें और भी हैं...