- Hindi News
- National
- भोजपुरी स्टार खेसारी पहुंचे दिवड़ी मंदिर, पहले किसी ने नहीं पहचाना, पहचानते ही लग गई सेल्फी की होड़
भोजपुरी स्टार खेसारी पहुंचे दिवड़ी मंदिर, पहले किसी ने नहीं पहचाना, पहचानते ही लग गई सेल्फी की होड़
तमाड़ | भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव रविवार को दिवड़ी मंदिर पहुंचे। पहले तो किसी ने उन्हें नहीं पहचाना। वे मंदिर में आकर पूजा के लिए कतार में खड़े हो गए, जब लोगों को पता चला कि भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल पूजा करने के लिए लाइन में लगे हैं, तो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। अत्यधिक भीड़ होने के कारण किसी तरह उन्होंने मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद रांची की ओर निकल गए। इस बीच मंदिर में पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी दी थी।