अाठ पर आचार संहिता नहीं मानने की एफआईआर दर्ज
वोटिंग से एक दिन पूर्व आठ प्रत्याशियों पर आचार संहिता कोषांग की आेर से कोतवाली, बरियातू और सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें डिप्टी मेयर प्रत्याशी प्रेम कुमार सिंह, निर्दलीय मेयर प्रत्याशी अजय तिर्की, कांग्रेस के डिप्टी मेयर प्रत्याशी राजेश कुमार गुप्ता, आजसू के डिप्टी मेयर प्रत्याशी मुनचुन राय, वार्ड 3 के पार्षद प्रत्याशी सुजीत कुमार साव, बहादुर पाहन, वार्ड 10 के पार्षद प्रत्याशी अभिषेक चटर्जी उर्फ सम्राट और वार्ड 20 की प्रत्याशी सरोज केडिया के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अब तक आचार संहिता कोषांग ने कुल 34 मामले दर्ज कराए हैं।
वाहन से भ्रमण के लिए 6 डिप्टी मेयर प्रत्याशियों ने ली अनुमति : चुनाव के दिन भ्रमण के लिए डिप्टी मेयर पद के 6 प्रत्याशियों ने वाहन का परमिशन लिया है। इनमें अफरोज आलम ने एक, अशरफ खान ने तीन, भवन सिंह ने दो, राजेश कुमार गुप्ता ने एक और संजीव विजयवर्गीय ने तीन वाहनों की अनुमति ली है। जबकि अन्य 13 प्रत्याशियों ने चुनाव के दिन के लिए वाहन का परमिशन नहीं लिया है।