पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, एसएसपी ने चेताया झगड़ा झंझट या बोगस वोट किया तो सीधे गिरफ्तारी होगी

शहर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, एसएसपी ने चेताया झगड़ा-झंझट या बोगस वोट किया तो सीधे गिरफ्तारी होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी में चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने तैनात पुलिसकर्मियों को गड़बड़ी होने पर कार्रवाई से संबंधित जानकारी दी। साथ ही सख्ती बरतने का निर्देश दिया। कहा- झगड़ा करने या बोगस मतदान करने या कराने वालों को सीधे गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, मतदाता भयमुक्त वातावरण में वोट डालें, इसके लिए रविवार शाम पुलिस ने विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध चरित्र वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने और लगातार गश्त करने का निर्देश दिया है।

राजधानी में भयमुक्त वातावरण में वोटिंग को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, थानेदारों को लगातार गश्ती का निर्देेश

फ्लैग मार्च कर शहर की सुरक्षा का जायजा लेते पुलिस अधिकारी और जवान।

सुरक्षा में 4500 से अधिक जवानों की रहेगी तैनाती

रांची | निगम चुनाव में रांची में मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 4500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इनमें जिला पुलिस के अलावा जैप, रैप और होमगार्ड के जवान शामिल हैं। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा रहेगी। वहां जैप जवानों को तैनात किया गया है। एसएसपाी ने निर्देश दिया है कि किसी भी बूथ पर वोट देने रहे लोगों के अलावा कोई भी भीड़ नहीं होने देना है। जो मतदाता वोट दे देंगे, उन्हें मतदान केंद्र के अंदर नहीं रहने देना है। दोबारा वोट देने वालाें पर भी विशेष नजर रखी जाए।

खबरें और भी हैं...