पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रांची | 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस प्रवीण कुमार सिंह

रांची | 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस प्रवीण कुमार सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस प्रवीण कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर विभिन्न दलों और नेता ओं ने शोक व्यक्त किया है। झामुमो सुप्रीमो और पूर्व सीएम शिबू सोरेन ने अपनी शोक संवेदना में कहा है झामुमो महा परिवार दुख के इस घड़ी में प्रवीण सिंह के परिवार जनों के साथ हैं। झारखंड में पुलिस प्रशासन को मजबूत करने में सिंह का अहम योगदान था।

झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे एक मिलनसार पुलिस अधिकारी थे और उनकी एक अलग पहचान रही है। पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि कहा है कि ये खबर शॉकिंग है। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने प्रवीण सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि प्रवीण सिंह जुझारू और अच्छे अफसर थे। उन्होंने कई क्षेत्रों में अपराध और नक्सल गतिविधि को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वे अच्छे अफसर थे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल ने प्रवीण सिंह को सशक्त पुलिस अधिकारी बताया। उन्होंने दिवंगत अधिकारी के परिजनों और जगदंबिका पाल से बात कर अपनी संवेदना प्रकट की।

खबरें और भी हैं...