झारखंड सब जूनियर बालिका खोखो टीम फाइनल में
कानपुर में आयोजित चौथी सब जूनियर राष्ट्रीय बालक- बालिका सेवन ब्लाॅक खोखो प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम फाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल में झारखंड ने मध्य प्रदेश को 5-2 से हराया। अपने पूल में में झारखंड ने जम्मू कश्मीर को 8-0 से, उत्तराखंड को 11-3 से बिहार को 10-2 से पराजित किया। फाइनल में झारखंड का मुकाबला उत्तर प्रदेश के होगा।
महिला क्रिकेट में ब्लू आैर ग्रीन जीते
रेणु बाला प्रसाद मेमोरियल वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में आरडीसीए ब्लू आैर ग्रीन की टीमें जीती।
संक्षिप्त स्कोर : ब्लू : 171/3 (20), कंचन 66*, रीना 40, सृष्टि 32/2 विकेट।
रेड : 98/10 (18.4), सृष्टि 40, अमीषा 13 रन। प्रियंका 7/2, अनिता 32/2 विकेट। ग्रीन: 89/4 (15), गरिमा 22, कत्यानी 14 रन। सूर्यांग 6/2 विकेट। ऑरेंज: 71/5 (15), अदिति 13, नेहा 10 रन। नीलम 12/2, विकेट।
राज्य फेंसिंग में रांची के अनमोल-चंचल कुमारी जीते : धनबाद के नेहरु स्टेडियम में रविवार से नौंवी राज्य फेंसिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। मिनी बालक वर्ग में रांची के अनमोल उरांव पहले और हजारीबाग के कृष्णा मुर्मू दूसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में धनबाद के नितेष पहले, रांची के आयुष कुमार दूसरे नंबर पर रहे। कैडेट इपी बालिका में रांची की चंचल कुमारी पहले आैर सुधा कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं।
टी-20 में मोतीलाल ने बनाए 73 रन
रांची | टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट में साई धुर्वा आैर फूल बागान जीते। दोनों मैचों के मैन ऑफ द मैच क्रमश: युवराज आैर मोतीलाल हुए। संक्षिप्त स्कोर: एसओसी: 151/10 (20), विशाल 77, राहुल 29 रन। रूपेश 34/3, युवराज 20/2 विकेट। साई धुर्वा: 152/7 (19.3), रवि गणेश 40, आदर्श 22, युवराज18* रन। फूल बागान: 200/5 (20), मोतिलाल 73, हर्षदीप 26 रन हर्षराज 30/3, प्रियांशु 24/2 विकेट। अरविंदो एकेडमी: 135/7 (20), उद्भव 55, अभिजीत 26 रन। मोतिलाल 18/3, हर्षराज 13/2 विकेट।
ऑल इंडिया आत्या-पत्या के सदस्य बनाए गए रांची के अजय झा
रांची | झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा को ग्रीन सिटी होटल, नागपुर में आत्या पत्या फेडरेशन ऑफ इंडिया की आम वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस पर झारखंड के खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।