पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोटरी ने झारखंड बिहार के हृदय रोग से पीड़ित 232 बच्चों का कराया ऑपरेशन

रोटरी ने झारखंड-बिहार के हृदय रोग से पीड़ित 232 बच्चों का कराया ऑपरेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरी के डिस्ट्रिक गवर्नर विवेक कुमार ने अपने सालाना विजिट में रोटरी क्लब रांची के कार्यों की सराहना की। विवेक ने रोटरी क्लब रांची द्वारा पर्यावरण सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल आदि के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा की। रविवार को रांची क्लब में रोटरी का सेमिनार हुआ, जिसमें रोटरी गवर्नर ने क्लब के बिहार और झारखंड के रोटरी डिस्ट्रिक द्वारा बच्चों के हृदय में छेद का ऑपरेशन कराये जाने की चर्चा की। विवेक ने बताया कि इस सत्र में रोटरी ने झारखंड-बिहार के 232 बच्चों का अब तक दिल्ली के प्रसिद्ध एस्कॉर्ट्स, फोर्टिस, मैक्स और एम्स जैसे बड़े अस्पतालों में ऑपरेशन करवाया है।

रोटरी के डिस्ट्रिक सचिव प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि रोटरी क्लब ने पोलियो को खत्म करने के लिए जो अभियान चलाया था, वह सफल रहा। जिले में अब एक भी बच्चा पोलियो ग्रस्त नहीं है। रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर राजेश नाथ शाहदेव ने कहा कि मानवता की सेवा मेंं रोटरी क्लब रांची के कार्य सराहनीय हैं। मौके पर क्लब के अध्यक्ष हरमिंदर सिंह, सचिव आदित्य मल्होत्रा, अजोय छाबड़ा, जोगेश गंभीर, राजीव मोदी, डॉ. संतोष कुमार, संदीप मुंजाल, अजयदीप वाधवा, अनिल सिंह, रेखा सिंह, शाहिद पॉल, सुरेश साबू, नंदलाल मोहता, कांता मोदी, भंडारी लाल, मंजू गंभीर, मुकेश तनेजा, गौरव बोर्ग़े, राहुल राजगढ़िया, नंदनी बांगर आदि उपस्थित थे ।

रांची क्लब में रोटरी का सेमिनार, कार्यों की समीक्षा

कार्यक्रम में मौजूद रोटरी के डिस्ट्रिक गवर्नर व अन्य पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...