- Hindi News
- National
- एक नवजात और एक प्रसूता की मौत के बाद गढ़वा के दो नर्सिंग होमको सील कर दिया गया
एक नवजात और एक प्रसूता की मौत के बाद गढ़वा के दो नर्सिंग होमको सील कर दिया गया
गढ़वा | गढ़वा के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टी हेंब्रम ने उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा के निर्देश पर रविवार को गढ़वा शहर के दो नर्सिंग होम को सील कर दिया। जिन नर्सिंग होम को सील किया गया है, उनमें कचहरी रोड स्थित झारखंड हॉस्पिटल व सदर अस्पताल के पास स्थित सूर्या क्लिनिक शामिल है। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि मानदोहर रमना निवासी राजेंद्र चंद्रवंशी ने उपायुक्त से शिकायत की थी कि उनकी प|ी की मौत झारखंड होस्पिटल में चिकित्सकों की लापरवाही के कारण हो गई थी। रात में प|ी की स्थिति गंभीर हो गई, तो चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार की रात करीब आठ बजे की है।