पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई करने वाला रोबोट बनाया जेपीएस के छात्र गौरव ने, मूड खराब होने पर संगीत भी सुनाएगा

सफाई करने वाला रोबोट बनाया जेपीएस के छात्र गौरव ने, मूड खराब होने पर संगीत भी सुनाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मल्टीपर्पज रोबोट की जानकारी देता छात्र गौरव कुमार सिंह।

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

जमशेदपुर पब्लिक स्कूल बारीडीह के 1वीं के छात्र गौरव कुमार सिंह ने क्लीन रोबोट बनाया है, जिसे राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। यह मल्टीपर्पज रोबोट न केवल वैक्यूम क्लीनर का काम करेगा, बल्कि बिजली नहीं रहने पर इमर्जेंसी लाइट बन जाएगा। स्कूल की प्रिंसिपल नमिता अग्रवाल ने बताया कि गौरव बेहद क्रिएटिव है। उसके मॉडल को एनएमएल के वैज्ञानिकों ने भी सराहा है। वह सिदगोड़ा में रहता है। पिता राज किशोर सिंह टाटा स्टील में काम करते हैं।

बिजली जाने पर इमर्जेंसी लाइट का भी काम करेगा रोबोट, खुद ही जलने लगेगा

इंस्पायर प्रोजेक्ट के तहत इस आइडिया को आगे बढ़ाया

बकौल गौरव : सबसे पहले घर में वैक्यूम क्लीनर और रिमोट कंट्रोल कार देखने के बाद आइडिया आया। इंस्पायर प्रोजेक्ट के तहत मैंने अपने इस आइडिया को आगे बढ़ाया। इस क्लीन रोबोट में एक पंप लगा हुआ है, जो कचरे को खींचता है। यही नहीं इससे पोछा भी किया जा सकेगा। जमीन पर गिरे पानी को हटाने के साथ ही हर तरह की सफाई यह रोबोट कर सकता है। इस रोबोट की खूबसूरती यह है कि सफाई के अलावा इसका इस्तेमाल कई और काम के लिए किया जा सकता है। अगर आपका मूड खराब है, तो यह आपको संगीत सुना सकता है। गौरव बताते हैं- घर में बिजली नहीं हो, तो इमर्जेंसी लाइट का काम करेगा और पंखा भी चलेगा। इस रिमोट में एलडीआर (लाइट डिटेक्टिव रजिस्ट्रर) सिस्टम लगा हुआ है, जो अंधेरा होते ही जलना शुरू कर देता है। इस रोबोट को मोबाइल के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। यदि आप गांव में हैं, जहां बिजली नहीं हो, तो सोलर पैनल से चार्ज कर सकते हैं। पावर बैंक की तरह यह रोबोट काम करेगा।

राष्ट्रपति देंगे पुरस्कार

गौरव ने बताया कि पिछले दिनों रांची में इंस्पायर प्रोजेक्ट के तहत झारखंड के 12 मॉडल का चयन किया गया है। इसमें उनका मॉडल भी शामिल है। अब दिल्ली में होनेवली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हम भाग लेंगे, जहां राष्ट्रपति हमें सम्मानित करेंगे। इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से दी गई है। अब मैं दिल्ली में होनेवाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी में लगा हूं।

खबरें और भी हैं...