लालपुर इलाके में आज दिन में चार व रात में 5.30 घंटे नहीं रहेगी बिजली
रांची| लालपुर फीडर रात 11.30 बजे से गुरुवार सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान पोल शिफ्टिंग का कार्य होगा। इससे जेसी रोड, एचबी रोड, पीस रोड, उद्धव बाबू लेन, लैंड मार्क होटल, विराज नगर, पीएनटी कॉलोनी, के मल्लिक रोड, ईस्ट जेल रोड, लोहरा कोचा, तारा बाबू लेन, ऑर्किड अस्पताल में 5.30 घंटे बिजली नहीं रहेगी। वहीं, 11 केवी नामकुम और पावर हाउस फीडर सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा। इससे पीस रोड, डंगरा टोली चौक, डंगरा टोली, कुम्हार टोली, पैंटालून, कांटा टोली, रमजान कॉलाेनी में 4 घंटे बिजली गुल रहेगी।