पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आइएएस में प्रमोशन के लिए यूपीएससी से बैठक की तिथि बढ़ाने का आग्रह

आइएएस में प्रमोशन के लिए यूपीएससी से बैठक की तिथि बढ़ाने का आग्रह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति के लिए 27 अप्रैल को होनेवाली बैठक की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया है। कहा गया है कि उस दिन राज्य सरकार के उद्योग विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उस दिन राज्य के शीर्ष अधिकारियों की व्यस्तता के कारण तिथि बढ़ायी जाए। इसके अलावा कार्मिक ने नन एससीएस से आईएएस में प्रमोशन के लिए आवेदन जमा करने की तिथि को भी 15 मई तक बढ़ा दिया है। पहले यह तिथि 31 मार्च तक निर्धारित थी।

खबरें और भी हैं...