शानविंस ब्यूटी पार्लर, सैलून एंड स्पा का उद्घाटन
रांची | कडरू के स्काइलाइन माॅल में बुधवार को शानविंस ब्यूटी पार्लर, सैलून एंड स्पा का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया। पार्लर की संचालिका नेविदिता ने कहा कि पार्लर में ब्यूटी फेशियल, कटिंग, ब्राइडल, मेहंदी, ब्राइडल, मेकअप, थ्रेडिंग, ब्लीच, मेनिक्योर, पेडीक्योर आदि कार्य उचित दरों पर किए जाएंगे। साथ ही समाज की जरूरतमंद महिलाओं को ब्यूटिशियन कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।