पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होना चाहिए, इसका मतलब मुसलमानों को देश से भगाना नहीं : साध्वी सरस्वती

भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होना चाहिए, इसका मतलब मुसलमानों को देश से भगाना नहीं : साध्वी सरस्वती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर | जमशेदपुर

हिंदू धर्म प्रचारक साध्वी सरस्वती ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना चाहिए। हिंदू राष्ट्र का मतलब मुसलमानों को भगाना नहीं है। वे राम कथा करने जाती हैं तो रहीम और रसखान की चौपाई गाती हैं, एपीजे अबुल कलाम का वंदन करती हैं। उनके शब्द में उग्रता इसलिए हैं क्योंकि गौ हत्या का वध होता है, लव जिहाद हो रहा है, संत जेल जा रहे हैं। जुगसलाई में आरएसएस के स्वयंसेवक शंभूनाथ जायसवाल के आवास पर रविवार को उन्होंने कहा कि वे उग्र नहीं है, न ही हिंसा की समर्थक है। मगर उनके अंदर वर्तमान वातावरण को देख कर गुस्सा बहुत है। कभी राम कथा या सार्वजनिक आयोजन में वह अभिव्यक्त हो जाता है। कथन के बजाय उनकी भावना को समझना चाहिए। हृदय में पीड़ा होती है तो खुद को रोक नहीं पाती।

झारखंड में आदिवासी का धर्मांतरण रुकना चाहिए

संत होने के लिए भगवा वस्त्र पहनना अनिवार्य नहीं

साध्वी सरस्वती ने कहा कि संत होने के लिए भगवा वस्त्र पहनना अनिवार्य नहीं है। जो परोपकार करे, समाज की सेवा करे, मानव के कल्याण में समर्पित रहे, वही संत है चाहे सूट बूट ही क्यों नहीं पहना हो। उन्हें किसी भी इंसान से बैर नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मातृभाषा बोलनी चाहिए।

साध्वी सरस्वती ने कहा, जो भी आदिवासी बहुल प्रांत है, वहां धर्मांतरण के प्रयास निरंतर चल रहे हैं। पिछले साल जन्माष्टमी पर रांची आई थी। वे ट्राय साइकिल का वितरण कर रही थी। अलबर्ट नामक एक व्यक्ति आया। उसने बोला कि ईसाई होने के कारण उसे ट्राय साइकिल नहीं देंगी। उन्हें बुला कर पांव धोया। पूछा कि पहले क्या था। बहुत याद करने के बाद उसने अपना नाम रमेश चौरसिया बताया। पहले भिक्षुक थे।

पिता डाक्टर बनाना चाहते थे समाज की डाॅक्टर बन गई

साध्वी सरस्वती ने कहा, वे मध्य प्रदेश के रीवा की हैं। पिता डाक्टर थे। बाल्यकाल से दादा के साथ रही। उनके घर पर शाम में सत्संग होता था। दादा कथा वाचते थे। महज 3 या चार साल में दादा की कथा बोलने लगी थी। पिता डाक्टर बनाना चाहते थे। दादा चाहते थे कि बुराई का इलाज करने वाली डाक्टर बनूं।

खबरें और भी हैं...