पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शांति और सद्भाव का अलख जगाएगा मिल्ली फोरम

शांति और सद्भाव का अलख जगाएगा मिल्ली फोरम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | राज्य में शांति और अमन के पैगाम के साथ मिल्ली फोरम अमन-ए-इंसाफ कारवां निकालेगा। फाेरम के अफजल अनीस ने बताया कि कारवां की शुरुआत पलामू से 22 अप्रैल को होगी। इसके बाद कारवां गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां होते हुए 13 मई को रांची पहुंचेगा। इस मौके पर अंजुमन प्लाजा स्थित मौलाना आजाद सभागार में सद्भावना सम्मेलन होगा। जिसे मेग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पांडेय, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अपूर्वानंद, हर्षमंदर, बलराम और गुरमीत समेत कई नामी लेखक और प्रबुद्ध संबोधित करेंगे। कारवां का मकसद समाज में शांति, सद्भाव के अलावा समानता और न्याय स्थापित करना है। राज्य के विभिन्न जिलों से गुजरने वाली इस यात्रा के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि हर कीमत पर समाज मे किसी तरह की कटुता, वैमनस्य नहीं फैलने दें, आपसी प्रेम का माहौल बरकरार रखें। समाज में रोजी-रोटी के हक-अधिकार के लिए आम जनों की एकता को टूटने न दें।

खबरें और भी हैं...