पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑर्गेनिक फार्मिंग ऑथोरिटी के किसान बेचेंगे जैविक सब्जी

ऑर्गेनिक फार्मिंग ऑथोरिटी के किसान बेचेंगे जैविक सब्जी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची के 10 स्थानों पर लगाए जाएंगे स्टॉल

आेफाज ने मांगी स्टॉल लगाने की अनुमति

पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची

आर्गेनिक फार्मिंग ऑथोरिटी ऑफ झारखंड (ओफाज) के किसान राजधानी में जैविक सब्जी बेचेंगे। इसके लिए फेब्रिकेटेड स्टॉल लगाया जाएगा। ओफाज के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि कचहरी, जयपाल सिंह स्टेडियम, नेपाल हाउस, प्रोजेक्ट बिल्डिंग, विधानसभा के सामने, हिनू, डोरंडा, कांके रोड, लालपुर और हरमू में ऑर्गेनिक सब्जियां बेचे जाने की योजना है। जगह की उपलब्धता के आधार पर स्टॉल की संख्या कम या अधिक की जाएगी। सीईआे ने कहा कि इसके लिए नगर आयुक्त से भी आग्रह किया गया है कि वे जगह उपलब्ध कराएं ताकि किसान वहां पर अपनी सब्जियां बेच सकें। किसानों को इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर ट्रांसपोर्टिंग सहयोग भी ओफाज ही करेगा।

गौरतलब है कि ओफाज के गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार यह काम किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन ही नहीं सहायता भी कर रही है। उन्होंने बताया राज्य में तेजी से किसानों के साथ साथ अन्य लोगों का भी इस ओर रुचि बढ़ रही है।

डोर-टू-डोर सब्जी बेचने की भी है योजना
ई-रिक्शा के द्वारा डोर-टू-डोर सब्जी बेचे जाने की भी योजना है। किसानों के ग्रुप को ओफाज ई-रिक्शा उपलब्ध कराएगा। मोबाइल फोन से भी इन सब्जियों का आर्डर दिया जा सकता है, जिसे घर पहुंचाने की योजना बनायी जा रही है। गौरतलब है कि करीब 2900 एकड़ में अभी राज्य के पांच जिलों में जैविक सब्जी की खेती हो रही है। इन जिलों में रांची, रामगढ़, हजारीबाग, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। आेफाज ने ऐसे करीब साढ़े पांच हजार किसानों का निबंधन किया है, जो ऐसे खेती कर रहे हैं। करीब और साढ़े सात हजार किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाना है।

खबरें और भी हैं...