पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब और पंडित दीनदयाल उपाध्याय दोनों ही अंत्योदय की बात करते थे : भाजपा

बाबा साहेब और पंडित दीनदयाल उपाध्याय दोनों ही अंत्योदय की बात करते थे : भाजपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को बाबासाहब भीमराव अांबेडकर की जयंती मनाई गई। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर, अशोक बड़ाइक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बाबासाहेब और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विचार लगभग समान था। दोनों ही अंत्योदय की बात करते थे। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट के पास स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर अमित कुमार, युवराज पासवान, जोगिंदर लाल, रमेश राम, धर्मेंद्र कुमार राम, अमित पासवान, रामेश्वर माली, प्रकाश राम, सचिन पासवान आदि थे।

खबरें और भी हैं...