पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य में कानून व्यवस्था की हालत बहुत अच्छी

राज्य में कानून व्यवस्था की हालत बहुत अच्छी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा का कहना है कि किसी भी विषय की समीक्षा करना या वरीय अधिकारियों के साथ कतिपय मुद्दों पर बैठक करना राज्यपाल का विशेषाधिकार है। लेकिन झारखंड में विधि-व्यवस्था की हालत बहुत ही बेहतर है। निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को अंतिम प्रेस वार्ता में पार्टी के महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने कहा कि ऐसा नहीं है कि महामहिम ने विशेष परिस्थिति में शुक्रवार को बैठक की या ऐसी बैठकें पहले हुई ही नहीं हैं। राज्य गठन से लेकर अब तक जितने भी राज्यपाल रहे हैं, उन सबने विभिन्न विषयों पर समय-समय पर बैठकें की हैं। दीपक ने कहा कि ऐसा नहीं है कि राज्य में रामराज्य की स्थिति है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उग्रवादी या अपराधी के भय से कोई अपनी यात्रा रद्द कर दे। पिछली सरकार के वक्त सड़कों पर रात को बसें या निजी वाहन चलने बंद हो जाते थे। सड़कों का जाल बिछा है। लाखों नौजवानों को नौकरियां मिली हैं। उग्रवादी बैकफुट पर आ गए हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से शहर और गांवों की शक्ल बदलने लगी है। एक सवाल के जवाब में दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा पहले दिल्ली और अब चाईबासा क्षेत्र के निकाय चुनाव में व्यस्त हैं। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, संजय जायसवाल भी थे।

खबरें और भी हैं...